मंत्री मदन सहनी ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

सारण, 10 अगस्त (हि.स.)। सोनपुर श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी विश्व विख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे। शाम 4:00 बजे मंदिर प्रांगण पहुंचे मंत्री ने विधि-विधान से बाबा हरिहरनाथ की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से बिहार राज्य एवं पूरे हरिहरक्षेत्र के विकास, सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।

पूजा के उपरांत हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला ने मंत्री मदन सहनी का भव्य स्वागत किया। उन्होंने मंत्री को अंगवस्त्र, पुष्पमाला तथा बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार