Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कठुआ, 10 अगस्त (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने लखनपुर क्षेत्र में गोवंश तस्करी के दो प्रयासों को नाकाम बनाते हुए कुल 28 गोवंश को मुक्त कराया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो ट्रकों को भी जब्त किया गया।
पुलिस टीम ने एनएचडब्ल्यू लखनपुर के डिस्पैच प्वाइंट पर नाका चेकिंग के दौरान पहले ट्रक जेके02बीएम-1426 को रोका जिसमें 14 गोवंश क्रूरता से लदे पाए गए। चालक सलमान खान निवासी नगरोटा जम्मू को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर संख्या 97/2026 दर्ज की गई है।
दूसरी कार्रवाई में ट्रक जेके03डी-9570 को रोका गया जिसमें 14 गायें बरामद हुईं। चालक शाकूर अहमद उर्फ सोनू निवासी नरवाल जम्मू को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया। इस मामले में एफआईआर संख्या 98/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों मामलों में कुल 28 गोवंश को सुरक्षित बचाया गया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना 112 या 09858034100 पर दें सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया