पूर्व डीजीपी एम एन सभरवाल के निधन पर जावेद राणा ने जताया शोक
श्रीनगर, 10 अगस्त (हि.स.)। जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम एन सभरवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री ने दिवंगत सभरवाल की राष्ट्र से
Javed Rana expresses grief over the demise of former DGP M.N. Sabharwal.


श्रीनगर, 10 अगस्त (हि.स.)। जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम एन सभरवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मंत्री ने दिवंगत सभरवाल की राष्ट्र सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान और जम्मू-कश्मीर में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनका समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राणा ने कहा कि एम.एन. सभरवाल का निधन एक अपूरणीय क्षति है और उनकी सेवाएं हमेशा सामूहिक स्मृति का हिस्सा बनी रहेंगी।

मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया