Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सहरसा, 10 अगस्त (हि.स.)।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सहरसा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था और टिकट चेकिंग अभियान तेज कर दी गई है।चेकिंग अभियान में स्क्वायड टीम, रेलवे सुरक्षा बल को लगाया गया है।
सोमवार को डीसीआई संजय कुमार के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया। चेकिंग अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव,स्क्वायड टीम हेड इनदाद अहमद के अलावा कई चेकिंग अधिकारी शामिल थे।
ट्रेन संख्या 55523 त्रिवेणीगंज समस्तीपुर पैसेंजर 75287 सहरसा समस्तीपुर पैसेंजर 11401 पुणे सुपौल एक्सप्रेस 15284 जयनगर कटिहार जानकी एक्सप्रेस। 12204 अमृतसर सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस अहमदाबाद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया।अचानक चेकिंग अभियान से सहरसा मानसी रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट काउंटर पर भीड़ देखी गई। थोड़ी देर के लिए बे टिकट यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार