असम में बदल रहा सियासी समीकरण, फिर अजमल का हाथ थामने की ओर कांग्रेस
गुवाहाटी, 10 अगस्त (हि.स.)। असम की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी बदलाव होने के समीकरण बन रहे हैं। नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बार फिर बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन की दिशा में कदम बढ़ाया है। कांग्रेस
Image of the Congress President Gaurav Gogoi and AIUDF Chief Badruddin Ajmal.


गुवाहाटी, 10 अगस्त (हि.स.)। असम की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी बदलाव होने के समीकरण बन रहे हैं। नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बार फिर बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन की दिशा में कदम बढ़ाया है।

कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने रविवार को एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन की इच्छा जताई थी। इसके बाद आज कांग्रेस नेता वाजेद अली चौधरी ने भी गठबंधन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जो भी भारतीय जनता पार्टी की जीत नहीं चाहता, उसे कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नगांव सीट पहले से ही कांग्रेस के पास है इसलिए इस सीट पर एआईयूडीएफ कांग्रेस का समर्थन करे।

इधर, एआईयूडीएफ नेता रेजाउल करीम सरकार ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन की मांग का समर्थन किया है। दोनों दलों के नेताओं के इन बयानों से नगांव उपचुनाव से पहले कांग्रेस और एआईयूडीएफ के बीच फिर से राजनीतिक नजदीकी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

माना जा रहा है कि कांग्रेस का उद्देश्य विपक्षी वोटों के बंटवारे को रोककर नगांव सीट पर अपनी स्थिति मजबूत करना है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश