दो सप्ताह बाद भी भंवरी देवी हत्याकांड का खुलासा नहीं
जोधपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। लोहावट थाना क्षेत्र में भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड का दो सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को लोहावट बाजार बंद रहा। वहीं थाने के सामने चल रहा
jodhpur


जोधपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। लोहावट थाना क्षेत्र में भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड का दो सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को लोहावट बाजार बंद रहा। वहीं थाने के सामने चल रहा धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और विभिन्न समाजों के लोग धरने में शामिल हुए। इधर एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जोधपुर रेंज के आईजी को हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि घटना को दो सप्तहा दिन बीतने के बावजूद मामले का पूर्ण खुलासा नहीं हुआ है, जिससे पीडि़त परिवार और आमजन में असंतोष बढ़ रहा है। ज्ञापन में हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी, घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तथा हत्या के पीछे के वास्तविक कारण और पूरे षड्यंत्र का खुलासा करने की मांग की गई।

उधर इस हत्याकांड का खुलासा नहीं होने के विरोध में सोमवार को लोहावट कस्बे में बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। सडक़ और बाजार क्षेत्र में आंदोलन का असर साफ दिखाई दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना को दो सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक ऐसा कोई ठोस खुलासा सामने नहीं आया है, जिससे पीडि़त परिवार और क्षेत्र के लोगों को संतोष हो सके।

लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दे कि लोहावट थाना क्षेत्र में जंभेश्वर नगर में 27 जुलाई सोमवार देर रात 1 बजे घर के बाहर सो रही 32 वर्षीय महिला भंवरी विश्नोई की अज्ञात हमलावर ने गला रेतकर हत्या कर दी। इस हमले में 16 वर्षीय बेटी रामज्योति और 10 वर्षीय छोटी बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश