असम: ‘फ़ेक न्यूज़’ प्रसारित करने के आरोप में दो पोर्टल पत्रकार गिरफ़्तार
चिरांग (असम), 10 अगस्त (हि.स.)। चिरांग ज़िले में दो पोर्टल पत्रकारों को फर्जी न्यूज प्रसारित करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पर राज्य के कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारिका से जुड़ी झूठी और गुमराह करने वाली ख़बरें प्
असमः चिरांग जिले में दो पोर्टल पत्रकारों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस


चिरांग (असम), 10 अगस्त (हि.स.)। चिरांग ज़िले में दो पोर्टल पत्रकारों को फर्जी न्यूज प्रसारित करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पर राज्य के कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारिका से जुड़ी झूठी और गुमराह करने वाली ख़बरें प्रसारित करने का आरोप है।

गिरफ़्तार पत्रकारों की पहचान आजाद अली अहमद और हबीजुल रहमान (जिन्हें हबीब खान के नाम से भी जाना जाता है) के तौर पर हुई है। उन्हें आज सुबह शुरू हुए एक पुलिस अभियान के बाद काजलगांव से गिरफ़्तार किया गया।

रिपोर्टों के मुताबिक, इन दोनों पत्रकारों ने रविवार को 'बोडोलैंड टाइम्स' पोर्टल चैनल पर एक रिपोर्ट प्रसारित की थी, जिसमें पीयूष हजारिका का नाम शामिल था। रिपोर्ट प्रसारित होने के बाद, हजारिका ने फ़ेसबुक पोर्टल पर अपने ख़िलाफ़ झूठी और गुमराह करने वाली ख़बरें प्रसारित करने का आरोप लगाया। मंत्री ने यह भी कहा कि पोर्टल के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोपहर में दोनों पत्रकारों को गिरफ़्तार कर लिया। पूछताछ के लिए उन्हें काजलगांव पुलिस स्टेशन ले जाया गया। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, गिरफ़्तार किए गए दोनों पत्रकारों को आगे की पूछताछ के लिए काजलगांव पुलिस स्टेशन से मोरीगांव पुलिस स्टेशन ले जाया जा सकता है।

इस मामले और दोनों पत्रकारों पर लगे आरोपों के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय