Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नाहन, 01 अगस्त (हि.स.)। जिला।सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को गश्त के दौरान नवदुर्गा आईटीआई, बड़ौन के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल HP71A-6785 को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने तुरंत पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों की पहचान विभोर शर्मा निवासी बड़ौन और अजय तोमर निवासी कोटी धीमान, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई। मोटरसाइकिल से 3.15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका जी में एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी अन्वेषण कर रही है कि यह नशा कहां से लाया गया और आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर