Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नाहन, 01 अगस्त (हि.स.)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.69 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को गश्त के दौरान कटोली के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस वाहन को देखकर दोनों अपना मोबाइल फोन और एक सिरिंज सड़क किनारे पैराफिट पर फेंककर भागने लगे। पुलिस टीम ने लगभग 20 मीटर दूर जाकर उन्हें काबू कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान सचिन, 26 वर्ष, निवासी गांव कनेच, तहसील राजगढ़ और आदर्श चौहान, 25 वर्ष, निवासी गांव पनयाली, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.69 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगामी अन्वेषण कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर