राजगढ़ःनाले के किनारे संदिग्ध हालात में मिला किसान का शव
राजगढ़, 01 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम पनाली में खेत के पास बने नाले के किनारे एक किसान का शव मिला है। देहात ब्यावरा थाना पुलिस ने शनिवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और जीरो पर मर्ग कायम कर माम
संदिग्ध हालात में मिला किसान का शव


राजगढ़, 01 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम पनाली में खेत के पास बने नाले के किनारे एक किसान का शव मिला है। देहात ब्यावरा थाना पुलिस ने शनिवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और जीरो पर मर्ग कायम कर मामला संबंधित थाना करनवास के सुपुर्द किया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामप्रसाद (50) पुत्र हरचंद वर्मा निवासी ग्राम पनाली के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम वह भैंस चराने के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। बेटा और चचेरा भाई खेत पहुंचे तो नाले के पास रामप्रसाद अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रामप्रसाद खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें एक इंदौर में रहता है, जबकि दो बेटे गांव में उनके साथ रहते हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक