सिरमौर में ट्रक ने राहगीर को कुचला, मौत
नाहन, 01 अगस्त (हि.स.)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा क्षेत्र के गांव टोकियों में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अन
सिरमौर में ट्रक ने राहगीर को कुचला, मौत


नाहन, 01 अगस्त (हि.स.)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा क्षेत्र के गांव टोकियों में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता संजय कुमार निवासी टोकियों अपनी करियाणा दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान ओम प्रकाश पुत्र चुड़ सिंह निवासी टोकियों पैदल सड़क किनारे जा रहे थे। नाहन की ओर से तेज गति से आ रहे विर्का ट्रक नंबर CH01TC-3463 ने ओम प्रकाश को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर ट्रक को जोहड़ों के पास रोका और चालक शुभम निवासी वार्ड नं. 7, मुंडी खरड़, जिला एस ए एस नगर, मोहाली, पंजाब को वाहन सहित वापस मौके पर लाया।इस दुर्घटना में ओम प्रकाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक शुभम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर