बिजनौर : स्टेडियम की मांग को लेकर तहसील दिवस में पहुंची छात्राओं को जिलाधिकारी ने कराया जलपान
बिजनौर, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनाैर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शनिवार काे तहसील नगीना में आयोजित तहसील दिवस में 40 शिकायती व प्रार्थना पत्राें का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस माैके पर एम0एम0 इंटर कॉलेज नगीना की छात्राओं ने
तहसील दिवस में छात्राओं की बात सुनते जिलाधिकारी जसजीत कौर


बिजनौर, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनाैर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शनिवार काे तहसील नगीना में आयोजित तहसील दिवस में 40 शिकायती व प्रार्थना पत्राें का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस माैके पर एम0एम0 इंटर कॉलेज नगीना की छात्राओं ने अपने विद्यालय में स्टेडियम की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने स्कूली छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नाश्ता करवाया व आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों को समस्त अधिकारी गंभीरतापूर्वक लें क्योंकि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता जानी जाती है। उन्होंने भूमि व राजस्व विवाद से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चक रोड पर अवैध कब्जा को हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 40 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 37 के गुणवत्तापरक व समयबद्व निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ,उप जिलाधिकारी नगीना प्रिंस कुमार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र