Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भरतपुर, 01 अगस्त (हि.स.)। राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा की सद्ध्य प्रकाशित पुस्तक शब्द प्रवाह की पांडुलिपि शुक्रवार को कामां स्थित हरि कृपा आश्रम में स्वामी हरी चैतन्य पुरी को समर्पित की गई।
जयपुर पल्स प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष सहित पत्रकारिता, गणतंत्र, संविधान, चुनाव एवं विधानसभा से जुड़े विभिन्न पहलुओं से संबंधित आलेखों का समावेश किया गया है। स्वामी हरि चैतन्य पुरी ने पुस्तक प्रकाशन के लिए आशीर्वाद दिया। गुलाब बत्रा ने अपनी पहली पुस्तक समाचारों की दुनिया (2010 जून) के द्वितीय संस्करण के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर ब्रजभाषा के जाने-माने गीतकार एवं पैरोडी के जनक वरुण चतुर्वेदी ने अपना गीत मन चलियो रे ब्रजधाम, जहाँ बसें राधिका श्याम गाकर उपस्थित जन समूह को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के निवर्तमान सचिव गोपाल गुप्ता ने स्वामी का स्वागत किया।
गोपाल गुप्ता ने बताया कि जयपुर पल्स प्रकाशन ने खेल पत्रकार पीयूष कुलश्रेष्ठ की पुस्तक माटी के मोती सहित कई साहित्यिक पुस्तकों का प्रकाशन किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित