Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवघर, 01 अगस्त (हि.स.)।
बांका जिले के कटोरिया स्थित विभिन्न नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविरों के उद्घाटन के लिए जाते समय जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्णिया सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव सह संथाल परगना प्रभारी अजय कुमार और देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा ने सांसद पप्पू यादव को बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
सांसद पप्पू यादव कटोरिया स्थित गुलाब बाग पूर्णिया नि:शुल्क सेवा शिविर, तिलैया मोड़ स्थित हिंदू युवा संघ नि:शुल्क सेवा शिविर और जिलेबिया मोड़ स्थित काशी विश्वनाथ बोल बम नि:शुल्क सेवा शिविर के उद्घाटन के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ गौरव, युवा कांग्रेस नेता राजकमल यादव एवं राहुल सिंह, झामुमो के महेंद्र यादव, पूर्व कुली संघ जसीडीह शाखा के उपाध्यक्ष रंजीत सहित इंटक, कांग्रेस और अन्य संगठनों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy