Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गिरिडीह, 01 अगस्त (हि.स.)। सदर क्षेत्र के में पिछले सप्ताह 246 पॉम ऑईल चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसपी डाॅ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि विगत 21 जुलाई को मुफस्सिल थाना इलाके के सीहोडीह स्थित एक व्यापारी के गोदाम से 246 पाम ऑईल की चोरी की घटना हुई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआइटी का गठन शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे। टीम की त्वरित जांच के क्रम में शंकर चक स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें कृष्णा यादव (गिरिडीह) और गोलू यादव और रूपेस यादव (देवघर) को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गये अपराधियों की निशानदेही पर चोरी की 10 दिन पाम तेल, एक पीकप वैन, तीन मोबाइल जब्त किये गए हैं। एसपी ने कहा कि पूर्व मे भी इन अपराधियों ने सदर क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी ने कहा कि गिरोह के कई अन्य अपराधियों की पहचान की गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / कमलनयन छपेरिया