बाढ़ पीड़ितों से मिले केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, हादसे में मृतकों के परिजनों को सौंपी आर्थिक सहायता
नवसारी, 01 अगस्त (हि.स.)। गुजरात के नवसारी जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने शनिवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए शेल्टर होम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे परिवारों से मुलाकात कर
बाढ़ पीड़ितों से मिले केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल


नवसारी, 01 अगस्त (हि.स.)। गुजरात के नवसारी जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने शनिवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए शेल्टर होम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही विद्युत करंट हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को सांत्वना दी और आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए।

शेल्टर होम में केंद्रीय मंत्री ने भोजन, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य राहत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री समय पर पहुंचे और किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

इस अवसर पर सी.आर. पाटिल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने भाजपा के 'सेवा ही संगठन' अभियान के तहत दिन-रात राहत कार्यों में जुटे कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं, जो सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने गणदेवा में हाल ही में हुए विद्युत करंट हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और सहायता के रूप में आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए।

सी.आर. पाटिल ने हादसे में दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री नरेशभाई पटेल, विधायक राकेशभाई देसाई, जिला भाजपा अध्यक्ष भूराभाई शाह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे