तेजी से हो रहा कपिलवस्तु का विकास : हरदीप सिंह पुरी
सिद्धार्थनगर 01 अगस्त (हि.स.)। जनपद के कपिलवस्तु में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज शनिवार को बुद्धा थीम (विपश्यना) पार्क तथा लाइट एंड साउंड का लोकार्पण सांसद जगदम्बिका पाल के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धिय
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य


सिद्धार्थनगर 01 अगस्त (हि.स.)। जनपद के कपिलवस्तु में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज शनिवार को बुद्धा थीम (विपश्यना) पार्क तथा लाइट एंड साउंड का लोकार्पण सांसद जगदम्बिका पाल के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कपिलवस्तु में स्थित बौद्ध स्तूप पर्यटन की दृष्टि से बौद्ध धर्मावलंबियों का महत्वपूर्ण केंद्र है।महात्मा बुद्ध अपने जीवन के आरंभिक काल के 29 वर्ष यहां रहे। ज्ञान प्राप्त होने के बाद भी वे यहां आए,जिसके कारण बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग देश एवं विदेश से यहां भारी संख्या में आते हैं। इसे देखते हुए भारत सरकार इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से तेजी से विकसित करने में जुटी हुई है,जिससे यहां पर्यटन की सुविधाओं का भरपूर विकास हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने तीन बार एक्साइज ड्यूटी को घटाकर तेल के दाम की बढोतरी नहीं होने दी जबकि अन्य देशों के हालात काफी बिगड़ गए । कुछ लोगाें ने अफवाह फैलाया कि डीजल और पेट्रोल की शार्टेज है,लेकिन यहां न तो कभी इसकी कमी थी और न कभी रहेगी।

उन्होंने सांसद जगदम्बिका पाल तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति कविता शाह के साथ कपिलवस्तु में स्थित स्तूप में लाइट एंड साउंड शो व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में बुद्धा थीम (विपश्यना) पार्क का लोकार्पण किया। इसका निर्माण सीआर इस मद से कराया गया है। इसकी लागत लगभग 12 करोड़ 82 लाख रुपये है। केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से चर्चा की ।कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी