Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 01 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असम प्रदेश ने शनिवार को अपने आधिकारिक मुखपत्र ‘बिजेपी बार्ता’ के दसवें वार्षिक खंड के आठवें अंक का विमोचन पार्टी के प्रदेश मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन, बशिष्ठ (गुवाहाटी) में आज किया।
मुखपत्र का विमोचन असम सरकार की पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, मत्स्य तथा लोक उद्यम मंत्री एवं भाजपा असम प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलिमा देवी ने किया। इस अवसर पर भाजपा असम प्रदेश के उपाध्यक्ष मनोज बरुवा तथा प्रदेश सचिव महेश देउरी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नीलिमा देवी ने कहा कि ‘बिजेपी बार्ता’ पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए वैचारिक संवाद का सशक्त मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह प्रकाशन पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को समसामयिक सामाजिक-राजनीतिक विषयों की जानकारी देकर उन्हें प्रेरित और जागरूक करने का कार्य भी करता है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा असम प्रदेश मीडिया विभाग के सह-संयोजक डॉ. ध्रुव ज्योति ठाकुरिया ने किया।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश