बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए
—गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा,भगवती मां गंगा के आशीर्वाद की अनुभूति हुई वाराणसी,06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी)में आए बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने अपनी पत्नी सबिहा हसनैन के साथ मां गंगा
राज्यपाल को सम्मानित करते गंगा सेवा निधि के पदाधिकारी


—गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा,भगवती मां गंगा के आशीर्वाद की अनुभूति हुई

वाराणसी,06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी)में आए बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने अपनी पत्नी सबिहा हसनैन के साथ मां गंगा का विधि विधान से पूजा अर्चना की। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू)में सोमवार से आयोजित “21वीं सदी के लिए शैक्षिक सुधार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत के आलोक में शिक्षा का पुनर्परिकल्पन” विषयक सम्मेलन में भाग लेने आए राज्यपाल मां गंगा की आरती देख अभिभूत नजर आए। सम्मेलन में भाग लेने के पूर्व राज्यपाल ने रविवार शाम

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में हाजिरी लगाई। मां गंगा की आरती से पूर्व रामजन्म योगी ने 7 मिनट 58 सेकेंड की शंखनाद किया। यह देख राज्यपाल सय्यद अता हसनैन आश्चर्यचकित दिखे । उन्होंने राम जन्म योगी को माला पहना कर अभिनंदन किया ओर उनके इस शंखनाद की प्रशंसा भी की। गंगा आरती देखने के बाद राज्यपाल ने गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा कि 'एक अद्भुत अनुभव रहा' इस विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का। हमनें पहले सिर्फ सुना था आरती के बारे में लेकिन आज आरती के दर्शन करके अद्भुत अनुभव हुआ। भगवती मां गंगा के आशीर्वाद की अनुभूति हुई। इस अवसर पर

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह, सचिव हनुमान यादव ने राज्यपाल को अंगवस्त्र, प्रसाद व मोमेंटो देकर स्वागत किया। सुशांत मिश्र ने बताया कि मां गंगा की आरती से पूर्व ही राज्यपाल दशाश्वमेध घाट आ गए थे। लगभग् एक घंटे से भी ज्यादा समय तक वह घाट पर मौजूद रहे। वह काशी की इस अध्यात्मिक विरासत को समझने और महसूस करने के लिए जिज्ञासु रहे। इसके पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन अपनी पत्नी के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी आए। कड़ी सुरक्षा के बीच वे घाट पर गंगा आरती देखने आए।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी