Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नोएडा, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के थोरा गांव में युवक ने एक व्यक्ति को सोमवार सुबह को गोली मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि थोरा गांव में रहने वाले सौरभ पुत्र रिशिपाल (28) ने पुरानी रंजिश के चलते आज सुबह गांव के ही रहने वाले गोविंद (30) पुत्र महेश को गोली मार दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी