Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

महोबा, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की महोबा पुलिस ने सोमवार को ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा किया है। किराए को लेकर हुए विवाद में तीन बाल अपचारियों ने ई-रिक्शा चालक को मौत के घाट उतारा था। सदर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस की टीम ने हत्या में शामिल तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सदर कोतवाल मनीष कुमार पांडेय ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को शाह पहाड़ी गांव के पास एक शव प्राप्त हुआ था। मृतक की पहचान बजरिया निवासी ई-रिक्शा चालक ओम प्रकाश के रूप में हुई थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से सनसनीखेज हत्या मामले में बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि किराए को लेकर हुए विवाद में ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की थी। चालक को लहूलुहान कर मौके से फरार हो गए थे। अधिक रक्तस्राव के कारण चालक की मौत हो गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी