Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सिलीगुड़ी, 06 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा की ओर से विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर नक्सलबाड़ी स्थित बीडीओ कार्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जहां झाड़-झंखाड़ हटाकर वृक्षारोपण किया गया। इसके अलावा थाना परिसर के सामने स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर उन्हें माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वहीं, भाजपा युवा मोर्चा की ओर से दिनभर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को आवश्यक किट वितरित करने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस मौके पर नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश के लिए एक प्रेरणास्रोत और पथप्रदर्शक है। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके बताए आदर्शों और मार्गदर्शन पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार