Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मेजा थाना क्षेत्र के टोंस नदी में अतरैला घाट पर सोमवार को एक युवक का शव उतराता मिला। वह रविवार को स्नान करते समय डूबा था। हादसे के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित समहन घाट पर रविवार को अवनीश कुमार (18) अपने दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए गया। जहां वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोर लगाकर उसकी खोजबीन करने में लगी थी। लेकिन रात में उसका कोई पता नहीं चल था। सोमवार को उसका शव अतरैला घाट पर उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया और विधिक कार्रवाई कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी नृपेन्द्र शुक्ल कहा कि परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल