बरपेटा के मंदिया बाजार में भयावह आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
बरपेटा (असम), 06 जुलाई (हि.स.)। असम के बरपेटा जिले के मंदिया बाजार में बीती रात भयावह आग की घटना में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए। आग की इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के
Fire. आग।


बरपेटा (असम), 06 जुलाई (हि.स.)। असम के बरपेटा जिले के मंदिया बाजार में बीती रात भयावह आग की घटना में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए। आग की इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश