Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

महोबा, 06 जुलाई (हि.स.)। बुंदेलखंड के महोबा में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में वांक्षित चल रहे दस-दस हजार रूपये के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस के द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
दरअसल पूरा मामला जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां जिला न्यायालय से घर लौट रहे अधिवक्ता सतीश अवस्थी पर 30 जून को रास्ते में मुल्ला के खोड़ा के पास पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला किया गया था। जहां आरोपित अधिवक्ता को लाठी डंडों से पीट पीट कर मरणासन्न कर फायरिंग कर फरार हो गए थे।
अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले से जिला अधिवक्ता समिति में भारी आक्रोश था। अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्य से विरत होकर प्रदर्शन कर एसपी शशांक सिंह से जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों के द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह भदौरिया ने पुलिस बल के साथ बारात पहाड़ी निवासी आरोपित विकास राजपूत और जनपद मुख्यालय निवासी हनी सिंह उर्फ सुनील को जनपद मुख्यालय स्थित करिया पठवा पहाड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।
सदर क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने सोमवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों अभियुक्तों पर दस दस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है, शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी