Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 27 जुलाई (हि.स.)। स्वामी ऋरामदेव और आचार्य बालकृष्ण की प्रेरणा से स्थापित पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में दो वर्षीय आवासीय यूपीएससी फाउंडेशन कोर्स के पहले बैच की औपचारिक शुरुआत पतंजलि विश्वविद्यालय में हो चुकी है।अकादमी की सबसे बड़ी खासियत भोजन, आवास और अध्ययन की एकीकृत सुविधा है।
पतंजलि शिक्षा समूह के अधिकारी (सेवानिवृत्त) आईएएस एन पी सिंह ने बताया कि 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 31 जुलाई को सुबह 9 बजे पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर में ऑन-द-स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया होगी। उसी दिन साक्षात्कार लिया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को तुरंत कक्षाएं ज्वाइन करनी होंगी, क्योंकि पहले बैच का शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है।
उन्होंने बताया संस्थान का उद्देश्य सिर्फ शैक्षणिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि अनुशासित जीवनशैली, सकारात्मक माहौल और समग्र व्यक्तित्व विकास के साथ प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयार करना है। अकादमी के चेयरमैन अवध ओझा और स्वामी पुण्य देव ने बताया कि अब तक 250 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है। यूपीएससी की तैयारी के लिए नमन जैन, चंद्रमौली चौधरी, कनिष्क शेखर, अतुल गर्ग, रवि अग्रहरी जैसी विशेषज्ञ फैकल्टी की टीम तैयार है। दो वर्षीय इस गहन कोर्स में प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार तीनों चरणों की समग्र तैयारी कराई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला