वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में स्वदेशी उत्पाद ही उपयाेगी : प्रशांत महर्षि
बिजनौर, 27 जुलाई (हि.स.)। वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में देश को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्वदेशी अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वदेशी जागरण मंच बिजनाैर जिले में 2 लाख परिवारों से संपर्क कर स्वदेशी अपनाओ क
प्रशांत महर्षि वार्ता करते हुए


बिजनौर, 27 जुलाई (हि.स.)। वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में देश को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्वदेशी अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वदेशी जागरण मंच बिजनाैर जिले में 2 लाख परिवारों से संपर्क कर स्वदेशी अपनाओ का संदेश देने का लक्ष्य तय किया है।

साेमवार काे यह विचार स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठक प्रशांत महर्षि ने जनपद बिजनौर में एक प्रेस वार्ता में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत को विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। स्वदेशी अपनाने से स्थानीय उद्योगों, किसानों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों को मजबूती मिलेगी तथा देश की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

प्रशांत महर्षि ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच समाज में स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसके तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद बिजनाैर में इस अभियान के अंतर्गत 2 लाख परिवारों से संपर्क कर स्वदेशी अपनाओ का संदेश देंगे |

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग दें। उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी अपनाए जाने की अपील करते हुए कहा की भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह सोच बनाना अति आवश्यक है | उन्होंने वर्तमान में उपभोक्तावाद के तेजी से बढ़ने के कारण चिंता व्यक्त की तथा कहा राजशक्ति से समाज शक्ति अधिक प्रभावी बने हमें मिलकर ऐसा प्रयास करना होगा |

प्रेस वार्ता में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजय कुमार वत्स, जिला समन्वयक मणि खन्ना, सुधीर अग्रवाल, राजेश अरोड़ा, देवेंद्र पाल चीनू समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र