Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवरिया, 27 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश जिला पंचायत सदस्य एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर अपने कार्यकाल के विस्तार की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय के नेतृत्व में सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को 11 जुलाई 2026 तक प्रशासक के रूप में कार्य जारी रखने की अनुमति दी है, लेकिन जिला पंचायत सदस्यों के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और सदस्य मिलकर ही जिला पंचायत की व्यवस्था का संचालन करते हैं, इसलिए केवल अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप नहीं है। इस दौरान कमलेश पाण्डेय , रेनू यादव , अमीत कुमार , रंजत, कलेक्टर शर्मा , राम निवास पासवान ,अखण्ड प्रताप सिंह, विश्व जीत सिंह, , सूजीत , किरन , बबीता चौहान आदि उपस्थित रहीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक