Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

औरैया, 27 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के उपलक्ष्य में 3 अगस्त को आस्था होटल, औरैया में साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे बाल कवि सम्मेलन तथा शाम 5 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई और मंत्री अमित कुमार सुहाने ने साेमवार काे प्रेस वार्ता में बताया कि बाल कवि सम्मेलन में जनपद के 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को भगवान श्रीराम पर आधारित अथवा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की किसी भी कविता का पाठ करना होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साहित्य, कविता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है।
कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाण्डेय हैं।
आयोजन को सफल बनाने में श्री गहोई सेना के प्रमुख गोपाल गहोई, सह प्रमुख अंश गहोई, शशिराज सेठ, रामजी बहरे, विशाल सुहाने सहित गहोई समाज के पदाधिकारी और सदस्य सहयोग कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता में ब्रजेश बंधु, मंगलेश सुहाने, संजीव रेजा, गोपाल सेठ, शशिराज सेठ और अमित सोनी उपस्थित रहे। समिति ने जनपद के अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने तथा साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार