Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सुकमा, 27 जुलाई (हि.स.)।सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की की उपस्थिति में आज 27 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुकमा के सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को मेडिको-लीगल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्टिंग पोर्टल (मेडलीएपीपीआर)के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा मेडलीएपीपीआर पोर्टल के माध्यम से मेडिको-लीगल परीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के डिजिटल प्रबंधन, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, दस्तावेजों के सुरक्षित आदान-प्रदान तथा पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल के संचालन की व्यावहारिक जानकारी एवं उपयोग की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया।
प्रशिक्षण में पोर्टल के प्रभावी संचालन, नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप इसकी उपयोगिता एवं विवेचना में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा पोर्टल के व्यवहारिक उपयोग, मामले के विवेचना में इसकी भूमिका एवं आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे