सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित
सारण, 27 जुलाई (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर के प्रांगण में आगामी 2 अगस्त को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित


सारण, 27 जुलाई (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर के प्रांगण में आगामी 2 अगस्त को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा की गई।

प्रांतीय पदाधिकारी अनिल कुमार राम एवं प्रांतीय प्रमुख रवि रंजन ने उपस्थित आचार्यों को दायित्वों की जानकारी देते हुए कहा कि आयोजन की सफलता सामूहिक समन्वय और अनुशासन पर निर्भर करती है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार तथा झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के भैया-बहन अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय परिवार ने प्रतिभागियों के आवास, भोजन, पंजीयन, सुरक्षा एवं चिकित्सा जैसी व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी है। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार