जांजगीर-चांपा: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, आरोपित गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, 27 जुलाई (हि. स.)। जिले के बलौदा थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर युवक से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर आज साेमवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा
गिरफ्तार आरोपित


जांजगीर-चांपा, 27 जुलाई (हि. स.)। जिले के बलौदा थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर युवक से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर आज साेमवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित टोनी टंडन, निवासी बलौदा ने 25 जुलाई को थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे ग्राम नगपुरा मुक्तिधाम के सामने मुख्य सड़क पर आरोपित अनिल पटेल (26 वर्ष), निवासी पाली चौकी, थाना जांजगीर ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

पीड़ित द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपित भड़क गया। उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर थाना बलौदा पुलिस ने अपराध क्रमांक 360/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 119(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अनिल पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने और अपराध स्वीकार करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT