Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धर्मशाला, 27 जुलाई (हि.स.)। पुलिस थाना पालमपुर की टीम ने बीती मध्य रात्रि छह युवकों को चिट्टे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा वार्ड नम्बर 2, फॉरेस्ट कॉलोनी, पालमपुर में गश्त के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में अनिकेत, निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी, वार्ड नं. 2, नगर निगम पालमपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 23 वर्ष, ध्रुव, निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी, वार्ड नं. 2, नगर निगम पालमपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 21 वर्ष, अभिनव, निवासी गांव हटली ध्रमण, तहसील भटियात, जिला चम्बा उम्र 22 वर्ष, संजीव, निवासी हाउस नं. 4, कैंट रोड, फगवारी मोहल्ला, जालंधर, पंजाब, उम्र 30 वर्ष, गौरव, निवासी हाउस नं. 4, कैंट रोड, फगवारी मोहल्ला, जालंधर, पंजाब, उम्र 32 वर्ष तथा मन्नत, निवासी गांव काकड़ा, डाकघर कुठारना, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
उक्त आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3.71 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) तथा छह हजार रुपये बरामद किए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच चल रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया