Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 27 जुलाई (हि.स.)। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। मुरादाबाद जनपद को 11 जोन, 24 सेक्टर और 54 सब सेक्टर में बांटा गया है। हरिद्वार-मुरादाबाद मार्ग, दिल्ली रोड और मुरादाबाद-बिलारी रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। कांवड़ बेड़ाें और कांवड़ियों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जोन की जिम्मेदारी सीओ और मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है जबकि सेक्टर की कमान इंस्पेक्टर और सब सेक्टर की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। कांवड़ मार्ग पर 350 कैमरे लगाए जा रहे हैं। 25 एम्बुलेंस, छह क्रेन तैनात रहेंगी। इसके अलावा इस बार मूंढापांडे और पाकबड़ा को अलग-अलग जोन में रखा गया है। दोनों जगह अलग-अलग सीओ रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल