जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली समय-सीमा बैठक, शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 27 जुलाई (हि. स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों, शासकीय योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्रा
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली समय-सीमा बैठक, शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


जांजगीर-चांपा, 27 जुलाई (हि. स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों, शासकीय योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी स्वयं शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए सभी विभागों को डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी विभागों को निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट निर्माण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन अभियान में तेजी लाने और सभी किसानों का पंजीयन पूरा कराने कहा। साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, आर.के. तम्बोली, श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT