Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नैनीताल, 27 जुलाई (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल की सहमति पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन नेगी ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की है।
जारी सूची के अनुसार पप्पू कर्नाटक, पीके शर्मा, भुवन बिष्ट व जीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नासिर खान, मनोज ममगई, मनोज साह, जितेंद्र साह तथा सुनील मेहरा को उपाध्यक्ष, सूरज पांडे, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, ललित मोहन सती व पवन खड़ायत को महामंत्री, सचिन कुमार, अविनाश सोकिया, जुनैद अहमद, नफीस अहमद, जयंत उप्रेती, पंकज कुमार, गौरव साह, मोहम्मद जुनेद, कौशल पांडे, सुमित साह व अजय सिंह को सचिव, पार्थ साह, रोहित प्रताप एवं निखिल कुमार को को संगठन सचिव, सुखदीप सिंह आनंद को कोषाध्यक्ष तथा कनक साह को कार्यालय सचिव, नरेश दुर्गापाल को सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रेस मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सोंपी गयी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी