मालवीय नगर अग्निकांड में गिरफ्तार कूक केशर नेगी को जमानत
नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने मालवीय नगर अग्निकांड के मामले में गिरफ्तार कूक केशर नेगी को जमानत दे दी है। एडिशनल सेशंस जज समर विशाल ने जमानत देने का आदेश दिया। इसके पहले कोर्ट ने 8 जून को केशर नेगी की जमानत याचिका खारिज कर
प्रतीकात्मक तस्वीर


नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने मालवीय नगर अग्निकांड के मामले में गिरफ्तार कूक केशर नेगी को जमानत दे दी है। एडिशनल सेशंस जज समर विशाल ने जमानत देने का आदेश दिया।

इसके पहले कोर्ट ने 8 जून को केशर नेगी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने जून में केशव नेगी को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केशर नेगी के अलावा होटल के मालिक लवकेश बजाज और मैनेजर जय मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक केशव नेगी इलेक्ट्रिक स्टोव पर खाना बना रहा था तभी उसमें ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद नेगी ने पावर सप्लाई बंद कर दी जिससे होटल के इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे बंद हो गए और कई लोग होटल के अंदर ही फंसे रह गए। होटल में 2 कमरे थे। होटल से निकलने के लिए केवल एक ही रास्ता था। होटल की खिड़कियों को स्थायी रुप से बंद कर दिया गया था और सेंसर संचालित मुख्य दरवाजा था।

तीन जून को मालवीय नगर के एक होटल में सुबह करीब आठ बजे भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में बेसमेंट में फंसे कई लोगों की धुएं और आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार/संजय

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह