Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सोनीपत, 27 जुलाई (हि.स.)। सोनीपत
पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार
को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस
के अनुसार थाना गन्नौर क्षेत्र में दर्ज इस मामले की जांच के दौरान कार्रवाई पूरी की
गई।
पुलिस
ने बताया कि 23 जून 2026 को सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना गन्नौर में शिकायत दी
थी कि उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय
संहिता, किशोर न्याय अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच
अधिकारी महिला उप निरीक्षक मनीषा ने पुलिस टीम के साथ नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद
किया।
न्यायालय के आदेशानुसार पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए तथा
महिला विशेषज्ञ और विधिक सहायता प्रकोष्ठ के माध्यम से परामर्श दिलाया गया। जांच के
दौरान मामले में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने जांच के आधार पर
आरोपी सोनीपत निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश
किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच नियमानुसार जारी है और सभी कानूनी प्रक्रियाएं
पूरी की जा रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना