बिजनौर में बनेगा शहीद स्तंभ और शौर्य वाटिका, पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
बिजनौर, 26 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति में एक शहीद स्तंभ और ''शौर्य वाटिका'' का निर्माण कराया जाएगा। बैराज रोड स्थित इंदिरा पार्क के बाहर इ
भूमि पूजन करते हुए पालिकाध्यक्ष


बिजनौर, 26 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति में एक शहीद स्तंभ और 'शौर्य वाटिका' का निर्माण कराया जाएगा। बैराज रोड स्थित इंदिरा पार्क के बाहर इस शहीद स्तंभ के निर्माण के लिए पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह और मेजर अभिनव सिंह ने रविवार काे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। भूमि पूजन का संचालन पंडित चेतन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने कहा कि नगर में वीर सैनिकों की याद में इस भव्य शहीद स्थल का निर्माण किया जाना उनके लिए बेहद गौरव की बात है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद करने का इससे बेहतर और कोई माध्यम नहीं हो सकता। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कप्तान अनिल कुमार गुप्ता, सैनिक अरविंद लांबा, सभासद संजय बिश्नोई, मनोरमा शर्मा, बबीता चौधरी, अमित ठाकुर, हितेश सैनी, आदिल, प्रभाकर, अभिषेक राणा, राजवीर सिंह, कासिम साहू, ब्रह्मपाल सिंह, राम अवतार सिंह, शमशाद अहमद, सुरेंद्र सिंह, वंदना अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मनोज कुमार मनी और हितेश सैनी , पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रामपाल सिंह यादव सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र