लाइनपारा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, आभूषण व नगदी ले उड़े चोर
किशनगंज, 26 जुलाई (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के लाइनपारा स्थित एक दो मंजिला मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी
लाइनपारा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, ताला तोड़कर आभूषण व नगदी ले उड़े चोर


किशनगंज, 26 जुलाई (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के लाइनपारा स्थित एक दो मंजिला मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक रंगलू दास अपनी पत्नी के साथ इलाज के सिलसिले में मुंबई गए हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में घर की देखरेख के लिए एक केयरटेकर को रखा गया था, जो प्रतिदिन रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक घर में रहता था। बताया जाता है कि सुबह निकलते समय वह मुख्य गेट पर ताला लगाकर चला जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने पहले से ही घर की रेकी कर रखी थी। केयरटेकर के जाने के बाद तीन से चार अज्ञात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। चोरों ने अपने एक साथी को बाहर निगरानी के लिए तैनात किया, जिसने शक से बचने के लिए मुख्य गेट पर अपना ताला लगा दिया। इसके बाद चोर कई घंटे तक घर के भीतर रहे और अलमारी व अन्य सामान खंगालकर सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी लेकर फरार हो गए। शनिवार शाम के समय स्थानीय लोगों की नजर मुख्य गेट पर लगे अपरिचित ताले पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मकान मालिक रंगलू दास को

घटना की जानकारी फोन पर दे दी गई है और वे मुंबई से वापस लौट रहे हैं। उनके आने के बाद ही चोरी गए सामान और कुल नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। परिजनों का दावा है कि घर से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हुई है। रविवार को सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह