आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन झुलसे, सात वर्षीय बच्ची की मौत
अंबिकापुर, 26 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बिनिया गांव में शनिवार देर शाम अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ बिजली गिरी। इस दौरान खेत में काम करे रहे एक बच्ची सहित तीन लाेग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और सभी झुलस गए, जिसके बाद उन्हें
आकाशीय बिजली


अंबिकापुर, 26 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बिनिया गांव में शनिवार देर शाम अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ बिजली गिरी। इस दौरान खेत में काम करे रहे एक बच्ची सहित तीन लाेग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और सभी झुलस गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सात साल की मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना लखनपुर थाना इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, बिनिया गांव में बच्ची परिवार के साथ अपने ही खेत में रोपा लगा रही थी। देर शाम मौसम बिगड़ने लगा, कुछ देर बाद आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग अचेत होकर गिर गए। वह गाज की चपेट में आकर झुलस चुके थे। तीनों को इलाज के लिए आरगोती के संगवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद प्रीति ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों की स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल