हैदराबाद में हल्की बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
हैदराबाद, 21 जुलाई (हि.स.)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मंगलवार, 21 जुलाई को हल्की बूंदाबांदी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी) ने गरज के साथ छींटे पड़ने (थंडरस्टॉर्म) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, तेलंगाना के कई जिलों म
हैदराबाद में हल्की बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट


हैदराबाद, 21 जुलाई (हि.स.)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मंगलवार, 21 जुलाई को हल्की बूंदाबांदी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी) ने गरज के साथ छींटे पड़ने (थंडरस्टॉर्म) का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, तेलंगाना के कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने तेज सतही हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है। मौसम की इस स्थिति को देखते हुए आईएमडी हैदराबाद ने येलो अलर्ट जारी किया है, जो 27 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।

मौसम के जानकार टी. बालाजी ने अपने एक्स हैंडल 'तेलंगाना वेदरमैन' पर लिखा, आज अगले 24 घंटों के दौरान आदिलाबाद, आसिफाबाद, निर्मल, निजामाबाद, मंचिरियाल, पेड्डापल्ली, भूपालपल्ली, मुलुगु, जगतियाल, सिरसिला और कामारेड्री में व्यापक मध्यम बारिश होने की संभावना है। हैदराबाद के लिए उन्होंने पूर्वानुमान जताया, सुबह के समय बूंदाबांदी होगी। देर दोपहर से रात के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का एक दौर आने की उम्मीद है।

हैदराबाद में जहां पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शहर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, इस जिले के लिए कोई गरज के साथ तूफान का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

इस बीच, तेलंगाना डेवलपमेंट प्लानिंग सोसाइटी (टीडीपीएस) के अनुसार, कल मंचिरियाल में सबसे अधिक 124.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं पेड्डापल्ली और मुलुगु जिलों में क्रमशः 113.5 मिलीमीटर और 113 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कल हैदराबाद में भी बारिश हुई थी। शेखपेट में सबसे अधिक 23.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी हैदराबाद और अन्य मौसम पूर्वानुमानों को देखते हुए, यहाँ के निवासियों को अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj