वाराणसी : गंगा नदी में नहाते समय किशोरी की डूबकर मौत
वाराणसी, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित मीरघाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोरी गहरे पानी में डूब गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और गोताखोरों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया, ले
प्रतीक


वाराणसी, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित मीरघाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोरी गहरे पानी में डूब गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और गोताखोरों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन किशोरी को बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, बिहार के छपरा जिले के बनसोई-मुशरख गांव निवासी पप्पू ठाकुर अपने परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आए थे। मंगलवार सुबह पूरा परिवार गंगा स्नान के लिए मीरघाट पहुंचा। स्नान के दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी सिमरन ठाकुर का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। परिजनों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते डूब गई।

घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, दशाश्वमेध चौकी प्रभारी, जल पुलिस और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। संयुक्त अभियान चलाकर गोताखोरों ने कुछ ही देर में किशोरी सिमरन को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। गंभीर अवस्था में उसे तत्काल कबीरचौरा स्थित मंडलीय शिवप्रसाद गुप्त राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किशोरी की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी