Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बीजापुर , 21 जुलाई (हि.स.)। जिले में एक जून से अब तक औसतन 359.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की सभी तहसीलों में वर्षा का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जारी आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक 500.1 मिमी औसत वर्षा कुटरू तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा भैरमगढ़ में 496.8 मिमी, बीजापुर में 412.1 मिमी, भोपालपटनम में 310.6 मिमी, गंगालूर में 296.3 मिमी तथा उसूर में 142.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बता दें कि जिले में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और वर्षा का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से जलस्रोतों में जलस्तर बढ़ने के साथ ही खरीफ फसलों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे