Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे पहुंचीं। हवाई अड्डे पर वहां के विदेशमंत्री टिमचो मुकुन्स्की ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की उत्तर मैसेडोनिया की पहली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते अच्छे संबंधों को दिखाती है। यह यात्रा भारत और उत्तर मैसेडोनिया के रिश्तों को और मजबूत करेगी और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों की राजकीय यात्रा का पहला चरण मोल्दोवा में पूरा किया। इसके बाद अब उत्तर मैसेडोनिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। मुर्मु ने उत्तर मैसेडोनिया रवाना होने से पहले चिसीनाउ में आयोजित राजकीय भोज में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने मोल्दोवा में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी