Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नवादा, 21 जुलाई (हि.स.)।अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि दिल्ली के तर्ज पर ही सभी राज्यों में चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा को मजबूत बनाया जाएगा, ।जिसकी शुरुआत दिल्ली से कर दी गई है।
उन्होंने मंगलवार को बताया कि चंद्रवंशी महासभा के वरिष्ठ नेता मनोज चंद्रवंशी के संयोजकत में दिल्ली में चुनाव कराया गया ।निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन रानी सती मंदिर, अंगूरी बाग में हुआ।
कार्यक्रम में दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों चंद्रवंशी समाज के प्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री एवं पाँच राज्यों (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल) दिल्ली प्रदेश महासभा के संयोजक एवं चुनाव प्रभारी मनोज चंद्रवंशी प्रभारी रणविजय रोशन तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत चंद्रवंशी ने प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर संगठनात्मक प्रक्रिया का सफल संचालन किया ।
संयोजक मनोज चंद्रवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप लोकतांत्रिक एवं सर्वसम्मत वातावरण में दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
सर्वसम्मति से एडवोकेट राज सिंह चंद्रवंशी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
राष्ट्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी मनोज चंद्रवंशी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा और सर्वसम्मति की भावना संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।
इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम निवास चंद्रवंशी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेश्वर चंद्रवंशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन