Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मंदसौर, 21 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अदिती गर्ग ने मंगलवार को नवीन कलेक्टर भवन के सामने स्थित ईवीएम वीवीपीटी वेयर हाउस का निर्धारित मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, लॉगबुक एवं प्रवेश रिकॉर्ड का सत्यापन किया। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपायों एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन शाखा के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया