Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 21 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य सरकार का बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि शिवसागर जिले के नाजिरा सहित विभिन्न बाढ़ग्रस्त इलाकों में भारतीय वायुसेना के सहयोग से हवाई मार्ग से आवश्यक राहत सामग्री भेजी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के पहले चरण में 300 किलोग्राम, दूसरे चरण में 227 किलोग्राम और तीसरे चरण में 100 किलोग्राम आवश्यक राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में फंसे प्रत्येक व्यक्ति तक जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
डॉ. सरमा ने कहा कि राज्य सरकार और भारतीय वायुसेना के संयुक्त प्रयासों से राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश