Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 65 लोगों को राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में भर्ती कराया गया है। इनमें प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
आरएमएल अस्पताल प्रशासन के अनुसार शाम 7 बजे तक सर्जरी विभाग में कुल 65 मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) लाए गए। इनमें प्रदर्शनकारी और कुछ पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है, जबकि मामलों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
इसके अलावा भूख हड़ताल पर बैठे 10 लोगों का भी एमएलसी बनाया गया है।
डॉक्टरों के मुताबिक सभी अनशनकारियों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रदर्शन में घायल हुए लोगों का अस्पताल आना जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी