पानीपत: फैक्ट्री की छत से गिरकर चौकीदार की मौत
पानीपत, 20 जुलाई (हि.स.)। पानीपत के सेक्टर 29 स्थित फैक्ट्री में 50 वर्षीय चौकीदार की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई। परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। फैक्ट
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए परिजन


पानीपत, 20 जुलाई (हि.स.)। पानीपत के सेक्टर 29 स्थित फैक्ट्री में 50 वर्षीय चौकीदार की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई। परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। फैक्ट्री मालिक का दावा है कि चौकीदार शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुशील के रूप में हुई है। सुशील पिछले छह महीने से पानीपत के सेक्टर-29 स्थित फैक्ट्री में रात की चौकीदार करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह अचानक उनके पास फैक्ट्री से एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि सुशील की रात के समय फैक्ट्री की छत से गिरने के कारण मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में तुरंत सेक्टर-29 फैक्ट्री पहुंचे लेकिन फैक्ट्री मालिक द्वारा शव को पहले ही सिविल अस्पताल भिजवाया जा चुका है। इसके बाद परिजन तुरंत अस्पताल के शवगृह पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने मीडिया और पुलिस को बताया कि जब उन्होंने इस हादसे को लेकर फैक्ट्री मालिक से बात की तो फैक्ट्री मालिक ने बताया कि सुशील रविवार रात को शराब पीकर ड्यूटी पर आया था। नशे की हालत में होने के कारण रात के समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिजन इस बात को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। थाना सेक्टर 29 पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा